पटना- खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संस्थापक खान सर फायरिंग मामले को लेकर पहले से ही कानूनी मुश्किलों में घिरे हैं. अब उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने भी उनके खिलाफ गंभीर बयान दिए हैं, जिससे मामला और बढ़ गया है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले उनके चाचा निसार अहमद ने खान सर की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि खान सर के पास कोई विशेष शैक्षणिक डिग्री नहीं है.
निसार अहमद के अनुसार, उनकी डिग्रियां संदिग्ध हैं और वे केवल अपनी बोलने की शैली के कारण लोकप्रिय हुए हैं. उन्होंने खान सर को अत्यधिक महत्वाकांक्षी व्यक्ति बताया. साथ ही उन्हें ‘नटवरलाल’ जैसी छवि वाला व्यक्ति कहा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इमरान अहमद ने यह भी दावा किया कि खान सर अपने विरोधियों को फंसाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में रौशन आनंद को फंसाने के पीछे भी एक साजिश हो सकती है. उनका कहना है कि खान सर छात्रों के बीच भ्रम फैलाते हैं और पढ़ाई के दौरान कई बार राजनीतिक बातें भी शामिल करते हैं.
चाचा इमरान ने आगे कहा कि खान सर ‘शिक्षा माफिया’ की तरह काम कर रहे हैं. उनके अनुसार, ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास के जरिए छात्रों को गुमराह किया जा रहा है.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संस्थान में प्रचार और दावों में पारदर्शिता नहीं है. उन्होंने यहां तक कहा कि खान सर खुद को जरूरत से ज्यादा बड़ा दिखाते हैं और छात्रों की वास्तविक जानकारी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








