डेस्क- 15 साल 3 महीने की उम्र में भारतीय टीम के इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चयनित होकर वैभव ने न केवल समस्तीपुर बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। चयन की खबर मिलते ही लोगों ने मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।
वैभव के शुरुआती कोच बृजेश झा का मानना है कि यह युवा खिलाड़ी आने वाले समय में बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेगा। बृजेश झा ने कहा कि वैभव में बड़े मंच पर सफल होने की सभी खूबियां मौजूद हैं।
मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति उसकी प्रतिबद्धता ही उसे अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। यही गुण उसे भविष्य में भारतीय क्रिकेट का बड़ा सितारा बना सकते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बृजेश झा बताते हैं कि उन्होंने वैभव के भीतर छिपी प्रतिभा को तब पहचान लिया था, जब वह महज पांच साल का था। बचपन से ही उसकी एकाग्रता, सीखने की इच्छा और क्रिकेट के प्रति समर्पण अन्य बच्चों से अलग था। तभी से उन्हें भरोसा था कि यह खिलाड़ी एक दिन भारतीय क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करेगा।
वैभव के चयन के लिए समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के लोग लंबे समय से प्रार्थना कर रहे थे। जैसे ही चयन की खबर सामने आई, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
समस्तीपुर के खेल प्रेमियों को अब उस दिन का इंतजार है, जब वैभव भारतीय जर्सी पहनकर इंग्लैंड के मैदान पर उतरेंगे। लोगों को भरोसा है कि समस्तीपुर का यह लाल अपने बल्ले से भारत को गौरवान्वित करेगा और नई पीढ़ी के लिए एक नई मिसाल कायम करेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








