पटना- ‘राबड़ी देवी आवास’ विवाद के बीच लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में सरकार की तरफ से कटौती की गई. नाराज होकर राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी. फिलहाल राबड़ी देवी आवास के बाहर एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं हैं.
इस बीच कई कार्यकर्त्ता हाथों में लाठी डंडे लेकर राबड़ी आवास पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आवास के बाहर सुरक्षा कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि ”लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ षड्यंत्र की जा रही है.
हम लोग षड्यंत्र का जवाब देने के लिए तैयार हैं. अगर सरकार रावड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं हैं, तो पार्टी कार्यकर्ता लाठी और डंडों से सुरक्षा देने के लिए तैयार हैं.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय जनता दल नेत्री आभालता ने कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता ओछी राजनीति कर रहे हैं. सुरक्षा और आवास के नाम पर राजनीति की जा रही है. लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में है और तेजस्वी यादव दिल्ली में है.
दस सर्कुलर रोड में राबड़ी देवी अकेली रह रही हैं और इस स्थिति में सुरक्षा में कमी करना नाइंसाफी है. पार्टी के कार्यकर्ता राबड़ी देवी को सुरक्षा देने के लिए 24 घंटे डटे रहने के लिए तैयार हैं.
बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर इलाज के लिए गए हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं. 10 सर्कुलर रोड में सिर्फ राबड़ी देवी हैं. राबड़ी देवी के आवास पर वर्तमान में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं है, ना ही सुरक्षा जांच हो पा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








