पटना- लालू यादव और राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी अपनी Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा वापस कर दी है. इसकी पुष्टि राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने की है.
बिहार RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की Z+ सुरक्षा हटाए जाने पर कहा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सुरक्षा वापस कर दी है.
शनिवार की सुबह राबड़ी देवी ने अपने आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस कर दिया था. इसको लेकर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा हटा दी. इससे राबड़ी देवी आहत हो गईं. उन्होंने बाकी सुरक्षा कर्मियों को भी वापस करने का फैसला किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली में हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात ‘Y प्लस’ सुरक्षा टीम पटना वापस आ गई है. इससे साफ हो रहा है कि राजद में सुरक्षा का बायकॉट शुरू हो गया है.
राजद ने कहा कि बिहार सरकार ने हमारे नेताओं की सुरक्षा में कटौती करके उन्हें अपमानित करने का काम किया है. राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक सिपाही और कार्यकर्ता, जिन्हें भी सरकारी सुरक्षा कर्मी मिले हैं, वे सभी उन्हें सरकार को वापस लौटा देंगे.
विपक्ष जहां इसे साजिश बता रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इसे एक नाटक के तौर पर देख रहा है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी ने लिखित तौर पर सुरक्षा वापस नहीं की है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह सुरक्षा वापस कर दी, उसी तरह आवास और नौकरी के नाम पर अर्जित संपत्ति को भी वापस कर देना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








