हजारीबाग- हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरांगी में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें बाइक सवार एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी अनुसार, युवक और युवती एक ही दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान मोरांगी के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराई. ये
टक्कर इतना भीषण थी कि दोनों बाइक सवार युवक-युवती सीधे ट्रक के निचले हिस्से में जा घुसे. गंभीर चोटें आने के कारण दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय मुफस्सिल थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया.
मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया घटनास्थल से बरामद एक बैग की तलाशी के दौरान केबी महिला कॉलेज का एक परिचय पत्र मिला, जिससे युवती की पहचान रेशम परवीन के रूप में हुई.
वहीं, युवक की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में की गई है. दोनों टाटीझरिया के रहने वाले थे और आपस में पारिवारिक रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








