पटना- राबड़ी आवास को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके साथ ही बयान भी तल्ख़ होते जा रहे हैं. आज जहां सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आवास हर हाल में खाली करना होगा वहीं अब राजद की और से भी बयान आया है.
मंगलवार को बयान जारी कर पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राबड़ी देवी जब तक पद पर हैं, तब तक सरकारी बंगले में रहने की अधिकारी हैं। किसी के कहने-मात्र से उनकी पात्रता तो समाप्त नहीं हो जाती।
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष सत्ता का दर्पण होता है। सत्ता का अभिन्न अंग होता है। राजनीतिक शिष्टता और मर्यादा का अनुपालन होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने समय पर हवाई चप्पल पहनकर राबड़ी के निकल जाने का भी हवाला दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शक्ति ने कहा कि 10, सर्कुलर रोड वाले बंगले में राबड़ी देवी 2006 से रह रहीं, पूर्व मुख्यमंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से। आज भी वे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं तो फिर उनके आवास को बदलने की आवश्यकता ही क्यों पड़ी। उनका कार्यकाल ब्रेक तो हुआ नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि 2030 तक राबड़ी का कार्यकाल है। जिस दिन कार्यकाल समाप्त होगा, हवाई चप्पल पहनकर निकल जाएंगी। सरकारी आवास से हमें कोई मोह-ममता नहीं, यह किसी की जागीर भी नहीं। विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री आदि के लिए निर्धारित बंगले की व्यवस्था बदल दी गई और सरकार की ओर से दलील दी जा रही।
RJD MLC सुनील कुमार सिंह ने बंगला विवाद को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगला खाली कराने की कार्रवाई ओछी राजनीति का हिस्सा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बदले की राजनीति कर रहे हैं और बलात्कार, भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








