पलामू- पलामू के बटाने डैम में बड़ा हादसा हुआ है. डैम में नहाने तीन दोस्त डूब गए जिनमें एक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 16 वर्षीय अनुज यादव के रूप में हुई है. डैम से रेस्क्यू किए गये बाकी दो दोस्तों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
दरअसल, छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग के रहने छह सात दोस्त नहाने के लिए बटाने डैम गए थे. डैम के निचले हिस्से में पानी के बहाव को रोकने और मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए गड्ढा बनाया गया था.
गड्ढे के अंदर रस्सी को लगाया गया था. रस्सी को पड़कर अनुज यादव और उसके अन्य दो दोस्त नहा रहे थे. इसी क्रम में रस्सी टूट गई और तीनों गहरे पानी में चले गए. घर पानी में जाने के बाद तीनों के द्वारा शोर मचाए जाने लगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए मनदीप यादव और अवधेश यादव नामक किशोर को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया लेकिन अनुज यादव को बाहर नहीं निकाला जा सका.
ग्रामीणों ने मनदीप यादव और अवधेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. बाद में बेहतर इलाज के लिए मंदीप यादव को रिम्स रेफर कर दिया गया है.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से घंटों रेस्क्यू के बाद अनुज यादव के शव को पानी से बाहर निकाला गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








