पटना- बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
इस दौरान अभ्यर्थियों ने TRE-4 भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने और 46 हजार से अधिक पदों पर बहाली निकालने की मांग उठाई। मुलाकात के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि TRE-4 भर्ती प्रक्रिया एक ही परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाए, ताकि अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा और लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़े।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं और सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार को बिहार में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए चलाई गई योजनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौरतलब है कि TRE-4 भर्ती को लेकर हाल के दिनों में पटना में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का मामला काफी चर्चा में रहा।
छात्र नेता दिलीप कुमार भी आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए थे और उन्हें जेल जाना पड़ा था। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी से युवाओं में नाराजगी बढ़ रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








