पटना- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जब कार्रवाई करने जाता हूं, तब तक विभाग बदल जाता है.
राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की. उन्होंने कहा, जब वो बेईमान लोगों पर कार्रवाई करने की सोचते हैं तब उनका विभाग ही बदल दिया जाता है.
कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने तंज भरे अंदाज में कहा, ”मैं तल्लीनता से पढ़ाई करता हूं, लेकिन परीक्षा देने के समय सब्जेक्ट ही बदल जाता है. फिर भी परीक्षा देने की कोशिश करता हूं.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि हम पढ़ाई करते हैं, लेकिन एग्जाम में सवाल दूसरे सब्जेक्ट का आ जाता है. फिर भी पूरी मेहनत से काम करते हैं. जो पढ़ाने वाले लोग हैं, वही गड़बड़ी करने लगते हैं. जब उनकी पोल खुलती है और हम कार्रवाई शुरू करते हैं, तब लोग परेशान होने लगते हैं.
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ लोगों को लगा कि राजस्व विभाग से हटने के बाद उन्हें राहत मिल जाएगी. लेकिन उनका स्वभाव और काम करने का तरीका नहीं बदलने वाला.
उन्होंने कहा कि मौसम अपने हिसाब से चलता है और इंसान का स्वभाव भी वैसा ही रहता है. विभाग बदल सकता है, लेकिन जनता के लिए काम करने का इरादा नहीं बदलता.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोगों की जमीन सुरक्षित रहे, इसके लिए वह आगे भी आवाज उठाते रहेंगे. उन्होंने साफ कहा कि चाहे कोई भी विभाग मिले, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा.








