डेस्क- भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में उसके पति के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने बड़ी कार्रवाई की है. BCI ने पेशे से वकील समर्थ सिंह की वकालत पर तुरंत असर से रोक लगा दी है.
बार काउंसिल के मुताबिक, समर्थ सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, क्रूरता और जुड़े मामलों में FIR दर्ज हुई है. परिषद को यह भी जानकारी मिली है कि समार्थ सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और फरार थे.
BCI ने कहा कि आरोप बहुत गंभीर हैं और इससे वकालत पेशे की छवि पर असर पड़ता है. परिषद का कहना है कि वकील सिर्फ निजी व्यक्ति नहीं होता, बल्कि अदालत से जुड़ा जिम्मेदार अधिकारी भी होता है. ऐसे में पेशे की गरिमा और लोगों का भरोसा बनाए रखना जरूरी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि आगे की जांच और अनुशासन समिति के फैसले तक समार्थ सिंह वकालत नहीं कर सकेंगे.
आदेश के मुताबिक, रोक के दौरान समार्थ सिंह किसी भी अदालत, ट्रिब्यूनल या कानूनी मंच पर पेश नहीं हो पाएंगे. वे कोई केस दाखिल नहीं कर सकेंगे और खुद को प्रैक्टिस करने वाला वकील भी नहीं बता सकेंगे.
BCI ने साफ किया है कि यह फैसला कानूनी पेशे की गरिमा बनाए रखने के लिए लिया गया है. साथ ही कहा गया है कि यह आदेश आपराधिक जांच और ट्रायल से अलग है, जो कानून के मुताबिक आगे चलता रहेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








