डेस्क- दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में भारतीय शहरों का दबदबा रहा, जिसमें ओडिशा का बालांगीर 48 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान के रूप में उभरा.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, AQI.in के अनुसार, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:50 बजे दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत के 97 शहर दुनिया के 100 गर्म शहरों में शामिल थे.
ओडिशा के बालांगीर के बाद बिहार के सासाराम में 48 डिग्री सेल्सियस और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. कई शहरों में मौसम को “अत्यधिक गर्म” श्रेणी में रखा गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, दुनिया के 100 गर्म शहरों की लिस्ट में तीन शहर नेपाल के शामिल थे. इनमें 23वें स्थान पर धांगड़ी, 34वें स्थान पर नेपालगंज और 76वें स्थान पर लुम्बिनी सांस्कृतिक रहा, जहां तापमान 45°C से 46°C के बीच रहा.
सबसे गर्म शहरों की शीर्ष 100 सूची में उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर 26वें, उत्तर प्रदेश का अयोध्या 32वें स्थान पर (46°C), पंजाब का पटियाला 42वें स्थान पर (46°C), तेलंगाना का वारंगल 55वें स्थान पर (46°C) और उत्तराखंड का हरिद्वार 56वें स्थान पर (46°C) शामिल हैं.
राजस्थान का श्री गंगानगर 45°C तापमान के साथ 62वें स्थान पर, मध्य प्रदेश का ग्वालियर 45°C तापमान के साथ 64वें स्थान पर, झारखंड का धनबाद 45°C तापमान के साथ 71वें स्थान पर, चंडीगढ़ 45°C तापमान के साथ 77वें स्थान पर, उत्तर प्रदेश का आगरा 44°C तापमान के साथ 90वें स्थान पर, राजस्थान का भरतपुर 44°C तापमान के साथ 97वें स्थान पर और मध्य प्रदेश का सिंगरौली 44°C तापमान के साथ 100वें स्थान पर रहा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








