डेस्क- वाराणसी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गंगा स्नान के दौरान एक युवक बीयर पीता दिखाई दिया. युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है.
वायरल वीडियो में एक युवक गंगा नदी में स्नान करते समय बीयर पीता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे धार्मिक आस्था के खिलाफ बताया और सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग शुरू हो गई. पुलिस ने भी वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर ली है. युवक बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर वाराणसी लाया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि वाराणसी में इससे पहले भी गंगा नदी और नावों से जुड़े कई विवाद सामने आ चुके हैं. बीते दिनों रमजान के दौरान गंगा के बीच नाव पर रोजा इफ्तार और बिरयानी खाने के बाद हड्डियां नदी में फेंकने का मामला चर्चा में रहा था. वहीं नावों पर बीयर पार्टी करने के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं.








