पटना- पटना में बुधवार को एक बार फिर से 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसके साथ ही आठ डीएसपी भी बदले गए हैं. गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
1997 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार-अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण) दिया गया है.
2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14 बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें पुलिस अधीक्षक (ई०), अपराध अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है. पुलिस उप महानिरीक्षक (विधि-व्यवस्था) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
2016 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, साईबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई बनाया गया है. 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा को नवगछिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
गौरव कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- ।। (सदर, पूर्णिया) बनाया गया है. अनुपेश नारायण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (निर्मली, सुपौल) बनाया गया है. विकास कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (विशेष कार्य बल, बिहार, पटना) बनाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गोपाल कृष्ण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनिया (कैमूर) बनाया गया है. कौशल किशोर कमल को पुलिस उपाधीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना) बनाया गया है.
वही पूर्णिया के ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक कौशल किशोर कमल को अपराध अनुसंधान विभाग, पटना भेजा गया है। जबकि रंजन कुमार सिंह जो पटना में अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें पूर्णिया यातायात पुलिस का उपाधीक्षक बनाया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।








