पटना- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अपराध और अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है.
तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सम्राट सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा, यह सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है जबकि इनके शासनकाल में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं में वृद्धि हो रही है.
तेजस्वी यादव ने अप्रैल और मई महीने में हुई घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म की घटना हो रही है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव ने साफ-साफ कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का एक महीना का शासन पूरा हो चुका है, बावजूद इसके बिहार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.
इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विशेष जात देखकर एनकाउंटर करवाया जा रहा है. वहीं उन्होंने सवाल किया कि दुष्कर्मियों का एनकाउंटर कब किया जाएगा?
बालिका गृह कांड के आरोपी का एनकाउंटर क्यों नहीं होता है? सिर्फ और सिर्फ एक जाति को टारगेट किया जा रहा है और सत्ता के संरक्षण में अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, जबसे सम्राट सरकार बनी है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








