पटना- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान आज अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे। उन्होंने पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और गुरु घर में अरदास की।
वहीं, आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इस मामले को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात भी की है।
भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया कि, ‘देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि, ‘पंजाब में बीजेपी के केवल दो विधायक हैं, लेकिन राज्यसभा में उनके छह सांसद हैं। बीजेपी को दूसरी पार्टियों के विधायक खरीदने और पार्टी तोड़ने की राजनीति छोड़कर देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और सोने की खपत कम करने की अपील पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि भारत के पास पेट्रोल, डीजल और सोने का कितना स्टॉक मौजूद है।’
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अघोषित लॉकडाउन जैसी स्थिति बना दी है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री अक्सर “माय फ्रेंड Donald Trump” कहते हैं, इसलिए उन्हें अपने मित्र से पूछकर देश को आर्थिक स्थिति और विदेश नीति के बारे में जानकारी देनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई रोकने में असफल रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि, ‘चुनाव के दौरान महंगाई पर नियंत्रण रखा गया, लेकिन चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। इससे महंगाई और बढ़ेगी तथा लोगों को युद्ध के नाम पर डराया जा रहा है।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








