डेस्क- NEET-UG परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. पिछले 24 घंटे में देश भर में 14 जगहों पर छापामारी की गई. दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
सीबीआई ने एक आरोपी को पुणे से और दूसरे को अहिल्यानगर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया. पेपर लीक मामने में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम धनंजय लोखंडा, अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) और मनीषा वाघमारे, पुणे (महाराष्ट्र) है.
वहीं 13 मई को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. जिनमें 3 को जयपुर से, 1 गुरुग्राम से और 1 नासिक से गिरफ्तार किए गए. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों को 7 दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिन पांच आरोपियों को हिरासत में भेजा गया, उसमें नासिक (महाराष्ट्र) से शुभम खैरनार, जयपुर (राजस्थान) से मांगीलाल बीवाल, जयपुर (राजस्थान) से विकास बीवाल, जयपुर (राजस्थान) से दिनेश बीवाल और गुरुग्राम (हरियाणा) से यश यादव शामिल है.








