यूपी- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में आंधी-तूफान के कारण 100 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं।
यहां 80 KMPH की रफ्तार से आंधी चली. सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टीन शेड के साथ करीब 50 फीट की ऊंचाई तक हवा में उड़ता नजर आ रहा है.
बताया जा रहा है कि टीन शेड के नीचे तीन लोग तूफान से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक पूरी छत हवा में उड़ गई और एक शख्स कई फीट ऊपर से उड़कर सीधे खेत में जा गिरा.पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे इसे एआई (AI) की मदद से बनाया गया हो या यह किसी फिल्म का कोई सीन हो.
वीडियो में शख्स को हवा में कलाबाजियां खाते हुए उड़ते देख लोग हैरान हैं. हालांकि, जब मीडिया और प्रशासन ने भमोरा क्षेत्र के घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की, तो पता चला कि यह वीडियो पूरी तरह असली है।
काफी ऊंचाई से खेत में गिरने के कारण व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया. जिला प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए घायल को उचित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, चक्रवात और आंधी से हुए नुकसान को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है.








