पटना- बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा. सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार संपन्न हो गया। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
भाजपा कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जेडीयू के खाते में 13 मंत्री गए। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 नेताओं को मंत्री पद मिला है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है।
इस मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों को शामिल किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बनाए गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को भी जगह मिली है. वो पहले भी मंत्री रह चुके हैं. इनके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. नीतीश मिश्रा पहले भी बिहार सरकार में अहम विभाग संभाल चुके हैं.
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे. इनके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर नजर आए.
एनडीए के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया. यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि पिछले महीने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और इस्तीफे के बाद बिहार में बीजेपी के नेतृत्व वाली पहली सरकार बनी थी. जहां सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री और बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया.








