पटना- पटना समेत बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही। दोपहर होते-होते पटना में आसमान गहरे काले बादलों से घिर गया और दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया।
इसके बाद करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया .
तेज आंधी का असर पटना एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला, जहां टर्मिनल बिल्डिंग के बाहरी हिस्से की टाइल्स उखड़कर गिर गईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शहर के निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। आंधी इतनी शक्तिशाली थी कि कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
मौसम विज्ञान केंद्र ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। बिहार के 15 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली) होने की प्रबल संभावना है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे शरण न लें।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मौसमी बदलाव का सबसे सकारात्मक पहलू तापमान में आई भारी गिरावट है। जहां अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी पारा 34 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जिससे लू के प्रकोप से राहत मिली है।








