पटना- लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए पटना नगर निगम ने लोगों के राहत के लिए विशेष व्यवस्था की है। नगर निगम द्वारा सभी अंचलों में सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्याऊ और “निगम नीर” की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों, दुकानदारों और आम लोगों के लिए फ्री में ठंडे पानी की व्यवस्था है।
निगम नीर वाॅटर ऑन-व्हील सेवा है, जिस पर एक वक्त में 200 लीटर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। इनमें नल लगा है, जिसमें आम लोग आसानी से अपने बोतल में पानी भर सकते हैं।
इसके साथ ही ये आवश्यकतानुसार इनकी लोकेशन भी बदली जाती है। सरकारी आयोजनों, भीड़-भाड़ वाले जगहों आदि पर आवश्कतानुसार और आदेशानुसार व्यवस्था निगम द्वारा की जाती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वर्तमान में विकास भवन, जीपीओ गोलंबर, पटना जंक्शन, और राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास निगम नीर की गाड़ियां मौजूद रहती हैं। इसके साथ ही अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे एनएमसीएच, अगमकुआं, गायघाट, नबाब बहादुर रोड, पश्चिम दरवाजा, सिटी कोर्ट, आलमगंज थाना, जल्ला रोड, बजरंगपुरी, आर्य कुमार रोड, नाला रोड, कदमकुआं, खेतान मार्केट, बारीपथ, अशोक राजपथ, खजांची रोड, जीएम रोड, सब्जीबाग, बाजार समिति, मुसल्लहपुर हाट आदि स्थलों पर निगम नीर की गाड़ी घूम-घूमकर आम लोगों को पेयजल उपलब्ध करा रही है।
पटना नगर निगम द्वारा विभिन्न अंचलों में अलग-अलग स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था भी की गई है। सभी प्याऊ पर दो बड़े घड़े रखे गए हैं, जिनमें एक वक्त में 100-100 लीटर पीने के पानी की व्यवस्था है। इन मटकों की नियमित साफ-सफाई और रीफिलिंग नगर निगम द्वारा की जाती है।
निगम के अनुसार अगर किसी क्षेत्र में पेयजल की समस्या या प्याऊ, निगम नीर की व्यवस्था में कोई कमी दिखाई दे रही है, तो नागरिक संबंधित अंचल कार्यालय या टोल फ्री नंबर 155304 या व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 9264447449 पर इसकी सूचना दे सकते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








