डेस्क- नोएडा पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की दो राष्ट्रीय प्रवक्ताओं प्रियंका भारती और कंचन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने नोएडा से जुड़ा गलत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे क्षेत्र में भय और अविश्वास का माहौल बना।
पुलिस का कहना है कि यह वीडियो सुनियोजित तरीके से पुलिस की छवि धूमिल करने और भ्रामक नैरेटिव फैलाने के उद्देश्य से साझा किया गया था।
पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(b) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 और 66D के तहत मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाल ही में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। प्रदर्शन के दौरान बवाल बढ़ने के बाद पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।








