पटना- बिहार में सियासत बदलने के साथ ही नीतीश कुमार का सोशल मीडिया का बायो भी बदल गया है. नीतीश कुमार ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपना बायो बदल दिया.
उन्होंने अब पूर्व मुख्यमंत्री- बिहार, सांसद- राज्य सभा और अध्यक्ष- जेडीयू लिखा है. सीएम रहते हुए उन्होंने अपने बायो में Chief Minister of Bihar, India लिखा हुआ था.
बता दें 14 अप्रैल 2026 को नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके बाद बिहार में पहली बार सम्राट चौधरी के रूप में बीजेपी को अपना पहला सीएम मिला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
10 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी. अपने सियासी करियर में पहली बार नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बने हैं. 24 मार्च 2026 को वो फिर से जेडीयू के अध्यक्ष चुने गए. एक्स पर नीतीश कुमार के कुल 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.








