पटना- भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव ने खेसारी पर जमकर निशाना साधा है। निरहुआ ने कहा कि, ‘राजनीति ईमानदार लोगों के लिए है, नॉनसेंस लोगों के लिए नहीं है।’
दरअसल, खेसारी लाल यादव ने कहा था कि मैं राजनीति छोड़ रहा हूं, क्योंकि यह ईमानदार लोगों के लिए नहीं है। इस पर दिनेश ने खेसारी पर जमकर निशाना साधा। दिनेश लाल यादव पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
पवन सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित करने पर उन्होंने कहा कि, ‘समय आएगा तो वह राज्यसभा जरूर जाएंगे। बीजेपी में कब, किसको, कौन सी जिम्मेदारी मिल जाए, यह कोई नहीं कह सकता है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए और अगर पार्टी ने कहा है तो उन्हें निश्चित रूप से कोई ना कोई जिम्मेदारी जरूर मिलेगी।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दिनेश लाल यादव ने आगे कहा कि, ‘मुझे तो बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है और वह है प्रचार की। चाहे वह बिहार में चुनाव हो या बंगाल में हो या उत्तर प्रदेश में हो, मैं प्रचार करता हूं। हम लोग अपनी स्वेच्छा से कलाकार रहते हुए, अपनी फिल्मों में काम करते हुए, पार्टी के लिए भी प्रचार करते हैं। हम पार्टी का प्रचार आगे भी करते रहेंगे।’
वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर उन्होंने कहा कि, ‘बिहार को चमकाने और मजबूत बनाने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्हें पूरे बिहार की शुभकामनाएं हैं।’ निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि, ‘ये चीजें शीर्ष नेतृत्व करेगी।’
सिलेंडर क्राइसिस पर अखिलेश यादव के बयान पर निरहुआ ने कहा कि, ‘ऐसी बातें कहकर यह लोग अपनी नियत बताते हैं। जब दुनिया में ऐसा संकट आया है और कई देश आपस में लड़ रहे हैं, तो फिर किसी भी देश को अपने लोगों को एक साथ रखना चाहिए। ऐसे बयान समाज में भय फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि इन्हें देश की कितनी चिंता है और यह किस स्तर के नेता हैं।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








