गया- बोधगया के महाबोधि मंदिर को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया गया है. महाबोधि मंदिर परिसर में अब प्लास्टिक नहीं ले जा सकेंगे. इसको लेकर प्रबंधन की ओर से साफ संदेश दिया गया है.
महाबोधि मंदिर में प्रवेश करते ही बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की ओर से इस संबंध में नोटिस लगाया गया है. ऐसे में अगर आप घूमने के लिए जा रहे हैं तो फिर पॉलिथीन-प्लास्टिक आदि ले जाने से बचें.
बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने बुधवार को बताया कि प्लास्टिक मुक्त करने की पुरानी पहल है, जिसे अब अभियान के रूप में लिया गया है. पूजा आयोजकों को भी बताया गया है कि प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल नहीं करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
महाश्वेता महारथी ने कहा कि वातावरण और पर्यावरण के दृष्टिकोण से प्लास्टिक को मुक्त किया गया है. इसके बदले जुट या कपड़े का थैला प्रयोग में लाएं. उन्होंने यह भी कहा कि जूट और कपड़े के थैले के इस्तेमाल से रोजगार का सृजन होगा. आसपास के इलाके की महिलाएं इसे बनाकर बेच सकती हैं.
उन्होंने बताया कि इस समय सिर्फ महाबोधि मंदिर के लिए प्लास्टिक बैन की नहीं बल्कि समय की यह मांग है कि प्लास्टिक के प्रयोग से ही बचें. तिब्बती परंपरा में भगवान बुद्ध को जल अर्पित करते हैं, जिसके लिए तिब्बत से आए श्रद्धालु प्लास्टिक की कटोरी में जल चढ़ाते थे. उसे बैन करते हुए अब स्टील या कागज के बने बर्तन में ही जल चढ़ाया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








