पटना- नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा शासित कई प्रदेशों के मुख़्यमंत्री मौजूद रहे.
नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल चेहरे-
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय चौधरी, विजय प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन साहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लाखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश।
अनुभवी और युवाओं से सजे नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल मंगल पांडे, नितिन नवीन, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार जैसे नेता पहले भी अलग-अलग विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं। दूसरी तरफ श्रेयसी सिंह, दीपक प्रकाश, लाखेद्र कुमार रोशन, रमा निषाद जैसे युवा चेहरे भी शामिल हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








