पटना- लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी दोनों छोड़ने का ऐलान किया है. रोहिणी ने पोस्ट कर यह जानकारी दी. रोहिणी के इस फैसले पर सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है.
पप्पू यादव ने कहा कि अपनों से कभी रिश्ता नहीं टूटता. राजनीति में आप जैसै लोगों की जरूरत है. मेरे जैसे लोगों की नहीं.ने कहा कि आप एक अच्छी बेटी, मां, देश की महिला हैं. आपको ये फैसला वापस लेना चाहिए. मैं आपके साथ हमेशा खड़ा हूं.
साथ ही पप्पू यादव ने राजनीति से संन्यास लेने का भी संकेत दिया है. पप्पू यादव ने कहा, 4 साल तक मैं दायित्व निभाउंगा. उसके बाद मैं आंकलन करूंगा. मैंने 59 साल इस बिहार को दिया. हर घर परिवार को दिया. चार साल बाद मुझे राजनीति करनी चाहिए या नहीं इसका मैं मूल्यांकन करूंगा. मैं इस पर सोचूंगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








