रोहतास- सासाराम के बाजार समिति के प्रांगण में बीती रात विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद ईवीएम के वज्र गृह के परिसर में जमकर हंगामा हुआ.
महागठबंधन के प्रत्याशियों का आरोप था कि स्ट्रांग रूम के अंदर का सीसीटीवी कैमरा अचानक बंद हो गया और अंधेरे में एक ट्रक बिना किसी जांच के स्ट्रांग रूम परिसर के अंदर घुस गया. हंगामे की खबर पर काराकाट की निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह भी मौके पर गुरुवार अहले सुबह पहुंचीं.
काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह ने कहा कि पुलिस- प्रशासन के द्वारा लाठीचार्ज किया गया. हमें और अन्य उम्मीदवारों को एफआईआर और जेल भेजने की धमकी तक दी गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ज्योति सिंह ने कहा कि हम बात कर रहे थे, अचानक से लाठीचार्ज कर दिया गया. कहां-कहां से लोग वोट करने आते हैं तो क्या उन्हों सवाल करने का भी हक नहीं है. जब हमने सवाल किया तो कहा गया कि एफआईआर करके जेल भेज दिया जाएगा.
वहीं रोहतास के एसपी रौशन कुमार का कहना है कि तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम मशीन को रखा गया है. इसलिए कहीं से भी कोई गड़बड़ी की संभावना ही नहीं है. वहीं कुछ लोगों द्वारा जो अफवाह फैलाई जा रहे हैं, उसे पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा, लाठीचार्ज की बात बिल्कुल निराधार है. कही किसी पर लाठीचार्ज नहीं किया गया. हंगामे की जानकारी मिलने पर अर्धसैनिक बल की टुकड़ी जैसे ही बाजार समिति पर पहुंची कुछ देर के लिए भगदड़ सी मच गई. लोग इसी को लाठीचार्ज से जोड़ रहे हैं लेकिन लाठीचार्ज की घटना पूरी तरह से अफवाह है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








