पटना- चुनावी नतीजों से पहले पटना में पोस्टर वार शुरू हो गया है. एक ओर जेडीयू की तरफ से ‘टाइगर अभी जिंदा है’ का पोस्टर लगाया गया था. वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के नेता ने पोस्टर लगाया जिसमें लिखा है ‘अलविदा चाचा’.
पोस्टर में लिखा है, जनता जब हुंकार भरे तो महलों की नींव उखड़ती है. सांसों के बल पर ताज हवा में उड़ती है. जनमत की रोके राह ‘शाह’ में तांव कहां. वह जिधर चाहती काल उधर ही मुड़ता है. सिंहासन खाली करो कि ‘तेजस्वी सरकार’ आती है.
सपा नेता धर्मवीर यादव ने आगे कहा कि बिहार में निश्चित रुप से कल सरकार बदल रही है. इस बार महिला, नौजवान सभी ने वोट किया है. हम लोग पिछड़े समाज से हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हम लोग जब सीएम आवास खाली करते हैं तो लोग गंगा जल से धोते है. लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं भैंस के दूध का छेना (रसगुल्ला) जरूर खिलाऊंगा. क्योंकि तेजस्वी की सरकार बनने जा रही है.








