पटना- बिहार विधानसभा के लिए सेकेंड फेज की वोटिंग खत्म हो गयी है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों के लिए मतदान हुआ है. दूसरे चरण में कुल 1302 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है. इसमें पुरुष 1165 और 136 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं. 14 नवंबर को सभी 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती की जाएगी.
बिहार में सेकेंड फेज में भी बंपर वोटिंग हुई है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ. पहले फेज में भी बंपर वोटिंग हुई. वोट प्रतिशत ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए. हालांकि नतीजों के लिए 14 नवंबर तक इंतजार करना होगा.
शाम 5:00 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा-
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पश्चिम चंपारण- 69.02%
पूर्वी चंपारण- 69.31%
शिवहर- 67.31%
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीतामढ़ी- 65.29%
मधुबनी- 61.79%
सुपौल- 70.69%
अररिया- 67.79%
किशनगंज- 76.26%
पूर्णिया- 73.79%
कटिहार- 75.23%
भागलपुर- 66.03%
बांका- 68.91%
कैमूर – 67.22%
रोहतास- 60.69%
अरवल- 63.06%
जहानाबाद- 64.36%
औरंगाबाद- 64.48%
गया- 67.50%
नवादा- 57.11%
जमुई- 67.81%
कुल- 67.14%








