पटना- बिहार विधानसभा के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. वहीं आज ही तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी है. तेजस्वी यादव चुनावी सभाओं में प्रचार करने में जुटे है वहीं तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई भी दी जा रही है. इस बीच तेजस्वी ने बिहार के लोगों से वादा भी किया।
प्रचार अभियान को लेकर तेजस्वी यादव आज काराकाट, सासाराम और डेहरी विधानसभा सीट के प्रचार के लिए पहुंचे. अपने जन्मदिन पर उन्होंने मंच पर केक भी काटा.
इस दौरान उनके समर्थक हाथ में ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा हुआ पोस्टर भी लेकर पहुंचे. मौके पर तेजस्वी ने लोगों से अपने उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनाइये।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस बेईमान सरकार को बदल देना है, तभी बिहार में माई-बहन मान योजना लागू होगी और 14 जनवरी को बिहार के सभी महिलाओं के खाते में तीस तीस हजार रुपए खटाखट भेज दिया जाएगा.
वहीं गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये कर दी जाएगी. पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया जाएगा. यह सब तभी संभव होगा जब आप लोग एक बार तेजस्वी यादव को मौका देंगे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 सालों से चाचा की सरकार है लेकिन इस बार बिहार की जनता बदलाव का मूड बना चुकी है. उन्होंने कहा कि सिर्फ 20 महीने के लिए बिहार की जनता एक बार तेजस्वी को मौका दे. जो एनडीए ने 20 सालों में नहीं किया, तेजस्वी 20 महीने में कर कर दिखाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरजेडी नेता ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते हैं जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार में सरकारी नौकरी दी जाएगी. वहीं खेती करने वालों किसानों को बिजली मुफ्त दी जाएगी.
तेजस्वी ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है और आप लोग मुझे देखने-सुनने आए हैं. सरकार बनाइये, 14 नवंबर के बाद जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट भी देंगे.








