यूपी- मीरजापुर में बड़ा हादसा हुआ है जहां कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में कई श्रद्धालु आ गए. इस घटना में 6 महिलाओं समेत 8 लोगों की ट्रेन से काटकर मौत होने की खबर आ रही है.
ये सभी कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए निकले थे. वहीं हादसे में कई जख्मी भी हैं। घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल काफी देर तक माचा रहा।
हादसा सुबह 9.30 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर हुआ। चोपन से पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची तो भीड़ होने की वजह से कुछ श्रद्धालु ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी दौरान, तेज रफ्तार में कालका एक्सप्रेस उस ट्रैक से गुजरी। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही 7-8 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। रेलवे ट्रैक पर लाशों के टुकड़े और खून ही खून बिखर गया।
बताया जा रहा है कि चोपन से आने वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म चार पर आई थी। यहां से श्रद्धालु उतरकर ट्रैक पार करने लगे। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जैसे ही पार करके ट्रैक पर उतरे। इसी दौरान अचानक कालका एक्सप्रेस उसी ट्रैक से गुजरी जहां उसका स्टॉपेज नहीं था।
श्रद्धालु भाग पाते उसके पहले ही महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गई और और यह हादसा हो गया. हादसे के बाद शवों के चीथड़े उड़ गए। ट्रैक पर 50 मीटर तक लाशों के टुकड़े बिखरे नजर आए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इनकी पहचान दो सगी बहनों सविता (28) और साधना (15) के अलावा शिवकुमारी (17), अंजू देवी (20), सुशीला देवी (60) और सोनभद्र निवासी कलावती देवी (50) के रूप में हुई है। पुलिसवालों ने शवों के टुकड़ों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।








