डेस्क- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को चुनाव प्रचार करने के लिए समस्तीपुर पहुंचे। जहां महागठबंधन के उम्मीदवार को विजय बनाने के लिए वहां की जनता से वोट देने की अपील की। वही इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ‘यूज एंड थ्रो’ करने वाली पार्टी है, उनका नारा ही है कि ‘पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो। नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर अखिलेश यादव ने कहा कि आप लोग बताइए कि इस वक्त बीजेपी किसी को इस्तेमाल कर रही है कि नही, अब तो उन्हें (नीतीश) भी पता चल गया है कि यह सिर्फ चुनावी जुमला है, चुनाव के बाद बीजेपी उनके साथ क्या करने वाली है।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव बिहार के भविष्य के साथ ही आपका भविष्य भी तय करेगा। इसलिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर सीट से महागठबन्धन के उम्मीदवारों को जिताने का काम करिए। इस मौके पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद समेत महागठबन्धन के कई नेता मौजूद थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








