पटना- रविवार की शाम एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पीएम मोदी ने पटना में रोड शो किया। पीएम मोदी का रोड शो रविवार की शाम दिनकर गोलंबर से शुरू हुआ। नाला रोड से ठाकुरबाड़ी होते हुए बाकरगंज में समाप्त हुआ.
पीएम मोदी के साथ रथ पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद थे। रोड शो के बाद पीएम मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्रीहरिमंदिर गुरुद्वारा मत्था टेकने भी पहुंचे जहां लोग अपने-अपने घर की छत से पीएम मोदी का अभिवादन करते नजर आए।
वही महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरती उतारी। पटना में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी के मेगा रोड शो को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। जयश्री राम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








