पटना- अनंत सिंह को देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आज अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जा रहा है. अनंत सिंह के साथ दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्हें भी पटना सिविल कोर्ट लाया गया है. अनंत सिंह मोकामा से जेडीयू के उम्मीदवार हैं.
अनंत सिंह की कोर्ट में पेशी के दौरान उनके समर्थकों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए एहतियातन कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
अनंत सिंह पर पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले चल चुके हैं, जिनमें हथियार अधिनियम और धमकी देने के मामले भी शामिल रहे हैं। हालांकि, वे कई मामलों में बरी भी हुए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की बेरहमी से हत्या के आरोप में अनंत सिंह का नाम सामने आया था। इस मामले की तफ्तीश में पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सबूतों और कई प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर अनंत सिंह और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने इन पर हत्या, षड्यंत्र और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद से ही पटना पुलिस की टीम उनके बयान दर्ज करने और केस की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुटी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








