पटना- बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का सीएम चेहरा RJD प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी होंगे। उप मुख्यमंत्री और भी लोग बनाए जाएंगे, जो पिछड़े समुदाय से होंगे।
ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। सभी का दिल से धन्यवाद है। सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे।
महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस 50 मिनट चली। इसमें आरजेडी, कांग्रेस, VIP समेत 7 दलों के 14 नेता शामिल हुए। इसमें सभी दलों के नेताओं को बोलने का मौका दिया गया। सभी ने अपनी स्पीच में महागठबंधन में एकजुटता की बात कही।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गहलोत ने कहा कि हमारा नेता तो तेजस्वी यादव हैं। NDA बताए कि उनका CM फेस कौन होगा। सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, कहने से काम नहीं चलेगा।
वहीं, तेजस्वी ने कहा कि एनडीए ने अपना कोई एजेंडा, ब्लूप्रिंट या मैनिफेस्टो नहीं बताया कि वे आगे आने वाले सालों में क्या करेंगे। ये हमारी नकल करते हैं हमने पेंशन बढ़ाने की, पेंशन बढ़ाने का कह दिया। हमने नौकरी देने का कहा तो नौकरी देने की बात करने लगे। ये थके लोग हैं। ये हर हाल में कुर्सी पर बैठना चाहते हैं, न कि बिहार को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








