डेस्क- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन में विवाद को लेकर खुलकर सामने आए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बगैर कांग्रेस के स्पोर्ट के सीएम का सपना देखना संभव नहीं है. अगर आप (राजद) कांग्रेस और राहुल गांधी की बातों का सम्मान नहीं करते हैं तो इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता.
पप्पू यादव ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि राहुल गांधी बिहार के लोगों के अधिकार के लिए ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की. वे गठबंधन धर्म को लगातार मजबूत कर रहे हैं. कांग्रेस ने कहीं भी कोई सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है. जिनके (राजद) लिए हमलोग काम कर रहे हैं, वही कांग्रेस का अपमान करते रहेंगे.
सांसद ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष दलित हैं. आप दलितों का सम्मान नहीं करेंगे. हमलोगों ने अत्यंत पिछड़ी जाति को भी लालगंज और फारबिसगंज में टिकट दिया है. उस सीट पर भी आप (राजद) धनबल, बाहूबल को उतार देंगे, राहुल गांधी के सम्मान को अपमानित करेंगे तो आप किस उम्मीद से चाहते हैं कि कांग्रेस हमेशा आपके लिए समर्पित रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो अपने वसूल से कभी समझौता नही करती है. कांग्रेस पार्टी ने अपने दो सिटिंग सीटों को खोया है. एक महराजगंज ब्राह्मण की सीट थी और एक जमालपुर जो अत्यंत पिछड़ा सीट है. राहुल गांधी ने भूमिहार समाज और अत्यंत पिछड़ा समाज के लिए उस सीट को काटा और तांती ततमा समाज को टिकट दिया.








