डेस्क- रामनगरी अयोध्या में 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है. राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर बने 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीप जलाए गए हैं.
इनमें 26 लाख 11 हजार 101 प्रज्ज्वलित दीयों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इस कीर्तिमान को दर्ज करने के लिए खुद अयोध्या में मौजूद रही.
सीएम योगी ने दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में आरती की. उत्सव की भव्यता जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 51 लाख दीप जलाए जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में भगवान राम और सीता के प्रतीकात्मक स्वरूपों का ‘राज्याभिषेक’ कर नौवें भव्य दीपोत्सव का उद्घाटन किया.
मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना करने के बाद अपने संबोधन में दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘जब हमने 2017 में अयोध्या धाम में दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया, तो इसके पीछे हमारा उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना था कि वास्तव में दीप कैसे जलाए जाते हैं.’’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर अपने संबोधन में बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलवाते हैं वो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा मे नहीं आते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर ना बने इसके लिए अधिवक्ता खड़े किए. उन्होंने गोली चलाई, हम दीप जला रहे हैं. उन्होंने अयोध्या को फैजाबाद बनाया था, हमने फिर से अयोध्या बना दिया.’








