धनबाद- धनबाद में एक बड़ा हादसा चालक की सूझबूझ से टल गया. घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज रोड की है. जब राजगंज से कोयला लोड कर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई.
ट्रक में जब आग लगी उस वक्त आग कम थी और वो भीड़-भाड़ वाले इलाके में था. आग को बढ़ता देखर ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए एक किलोमीटर दूर वाहन को खाली जगह पर ले जाकर छोड़ दिया. इसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया.
आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है. इधर ट्रक ड्राइवर का कहना है वह राजगंज से कोयला लेकर चला था, गोविंदपुर पार करते ही खुदिया पुल के समीप गाड़ी में जोरदार आवाज हुई और इंजन से धुंआ निकलने लगा. फिर गाड़ी को खाली जगह पर खड़ा किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कुछ समय तक आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी और पानी की तलाश के लिए आगे बढ़ गया. तभी आग ने भयावह रूप ले लिया और देखते ही देखते सब कुछ राख हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








