पटना- आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी की ओर से जारी इस सूची में तेज प्रताप यादव ने खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है.
इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि महुआ वही सीट है, जहां से तेज प्रताप पहले भी विधायक रह चुके हैं.जनशक्ति जनता दल की ओर से जारी उम्मीदवार सूची में कई नए और युवा चेहरों को मौका दिया गया है. पार्टी ने दावा किया है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य युवाओं को राजनीति में नई दिशा देना है और बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनशक्ति जनता दल आम लोगों की आवाज बनेगी और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी जैसे मुद्दों पर काम करेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें, महुआ वही सीट है, जहां से तेज प्रताप यादव ने 2015 में पहली बार विधायक बनकर राजनीति में कदम रखा था. जनशक्ति जनता दल की इस नई लिस्ट के जारी होने के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नया समीकरण उभरता नजर आ रहा है. आरजेडी से अलग रास्ता चुनने वाले तेज प्रताप का यह फैसला सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.








