रोहतास- बिहार में चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है और इसी के साथ अब माननीयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी होने लगा है. विभिन्न जिलों से हंगामे की तस्वीर सामने आ रही है. इसी बीच रोहतास में भी बवाल देखने को मिला है. मामला थाने तक पहुंच चुका है.
दरअसल, डेहरी के चिलबिला गांव से स्थानीय राजद विधायक फतेह बहादुर गुजर रहे थे. वह अहरांव से लौट रहे थे. इसी बीच काफिले को घेरकर चिलबिला गांव के लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. युवकों के हाथ में काला झंडा भी दिखा.
विधायक के विरोध में नारेबाजी होते देख एमएलए के अंगरक्षक सामने आए तथा लोगों को समझने की कोशिश करने लगे. जिसके बाद मामला बढ़ गया. इसी बीच विधायक के काफिले में शामिल समर्थक भी पहुंच गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आकर हंगामा करने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
युवकों तथा विधायक के समर्थकों में झड़प हो गई. आरोप है कि नारा लगाने वाले राहुल नामक एक युवक को विधायक की गाड़ी में जबरन बैठा लिया गया. बाद में उस गाड़ी से युवक को नीचे फेंक दिया गया.
कार से नीचे गिरने पर युवक कि सिर में चोट भी लग गई. वह लहूलुहान हो गया. इसके बाद हंगामा और बढ़ गया. इस संबंध में घायल युवक के परिजनों के लिखित शिकायत पर विधायक फतेह बहादुर समेत उनके समर्थकों पर आयरकोठा थाना में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया है.
ग्रामीणों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से दो टूक में कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क जाम व अन्य आंदोलन करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस संबंध में राजद विधायक ने कैमरे के सामने बोलने से इंकार कर दिया. पर कहा कि जनसंपर्क से लौटने के दौरान कुछ एक खास समाज के लड़के उनसे तथा उनके कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी कर रहे थे. इसी दौरान यह घटना हुई. मामले में एसपी को लिखित आवेदन दिया जायेगा








