पटना- एक्टर अरशद वारसी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भागवत चैप्टर वन राक्षस’ के प्रमोशन के सिलसिले में शनिवार को पटना पहुंचे. मीडिया से बात करते हुए अरशद वारसी ने बिहार के प्रति अपने लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार से उनका एक अलग जुड़ाव है.
उन्हें बिहारी भाषा बेहद आकर्षक लगती है. इस भाषा का अपना अलग स्वैग है. जैसे पंजाबी भाषा में एक खास जोश होता है, वैसे ही बिहारी टोन में एक अलग आकर्षण होता है.
उन्होंने कहा कि पटना आए हैं तो लिट्टी-चोखा जरूर खाएंगे क्योंकि इसके बारे में बहुत सुना है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर मौका मिला तो वह बिहार में फिल्मों की शूटिंग जरूर करना चाहेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपनी फिल्म की बात करते हुए अरशद वारसी ने बताया कि फिल्म काफी रोचक और रहस्यमयी है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वे पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं.
उन्होंने कहा कि आमतौर पर फिल्मों में अपराधी को पकड़ने के बाद कहानी खत्म हो जाती है, लेकिन इस फिल्म में अपराधी को पकड़ने के बाद ही कहानी शुरू होती है. उनका किरदार अपराधी को पकड़ने के बाद उसके अपराध को साबित करने के लिए संघर्ष करता नजर आएगा.
अरशद वारसी ने स्पष्ट किया कि फिल्म का नाम ‘भागवत चैप्टर वन राक्षस’ सुनकर लोग इसे हिंदू माइथोलॉजी से जोड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह नाम फिल्म के निर्देशक ने रखा है और इसका पौराणिक कथाओं से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म ‘असुर 2’ से बिल्कुल अलग है. इसमें उनका किरदार पूरी तरह नया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








