डेस्क- सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायधीश (CJI) बी आर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाला वकील राकेश किशोर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
निलंबन के दौरान उन्हें किसी भी न्यायालय, ट्रिब्यूनल या अधिकरण में पेश होने, वकालत करने या पैरवी करने की अनुमति नहीं होगी. BCI ने आरोपी वकील का लाइसेंस रद्द कर दिया है.
BCI ने बताया कि इस मामले में वकील के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी. इसके तहत उन्हें 15 दिन के भीतर यह बताने का नोटिस (शो कॉज़ नोटिस) जारी किया जाएगा कि क्यों यह कार्रवाई जारी नहीं रखी जानी चाहिए. नोटिस के जवाब और मामले की जांच के आधार पर काउंसिल उचित और आवश्यक आदेश पारित करेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, जूता फेंकने की कोशिश करने वाला वकील राकेश किशोर पर CJI बी आर गवई कोई कार्रवाई नहीं चाहते. सुप्रीम कोर्ट में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक CJI ने ने रजिस्ट्री अफसरों से कहा कि इस घटना से बस उपेक्षित या उदासीन रहा जाए. इसे इग्नोर किया जाए.
भोजनावकाश के दौरान CJI जस्टिस बी आर गवई ने कोर्ट में हुई घटना को लेकर सेक्रेटरी जनरल और सुप्रीम कोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज और अन्य के साथ मीटिंग की. मीटिंग में सतर्कता बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई.
बता दें कि CJI पर कोर्ट में जूता फेंकने की कोशिश करने वाला वकील राकेश किशोर को छोड़ दिया गया. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट परिसर में ही उसे हिरासत से छोड़ दिया. BCD दो दिनों के भीतर इसके अनुपालन की रिपोर्ट BCI मे दाखिल करेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








