पटना- बारिश के कारण अररिया-नरपतगंज एनएच-27 का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया है. इससे पहले शनिवार को पटना शहर में एक सड़क धंस गयी थी.
मिली जानकारी अनुसार, नेशनल हाइवे 27 का एक लेन देर रात धंस जाने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. क्योंकि वहीं से कुछ दूरी पर कई लोगों का कच्चा मकान है. भारी बारिश की वजह से सड़क का आधा हिस्सा गहरे गड्ढे में समा गया. लोडेड ट्रक फिसलकर नीचे गिर गया.
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है. उनका कहना है कि इतनी महत्वपूर्ण सड़क की नियमित देखरेख न होना लापरवाही का परिचायक है. लोगों का मानना है कि यदि समय पर मरम्मती कार्य नहीं हुआ तो यह मार्ग न केवल यातायात बल्कि देश की व्यापारिक गतिविधियों पर भी गंभीर असर डाल सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि शनिवार को ही पटना शहर में मीठापुर सब्जी मंडी के पास बने नाले पर स्थित तीन साल पुरानी सड़क 10 फीट नीचे धंस गई. इस घटना में कई वाहन गड्ढे में पलट गए. हालांकि इस घटना में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. फिलहाल इस मार्ग को मरम्मत तक बंद कर दिया गया है.








