पटना- बिहार में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में 4 दिनों तक मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. 2 जिलों में रेड के साथ कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 4 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की प्रबल संभावना है. मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है. 6 अक्टूबर को मधुबनी, सुपौल, अररिया में रेड अलर्ट जारी किया गया है.
दूसरी ओर राज्य की राजधानी पटना के साथ-साथ वैशाली, गया, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, शिवहर, मुंगेर, भोजपुर, सिवान, सारण, अरवल, जहानाबाद, मधुबनी, खगड़िया तथा सहरसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जहानाबाद में शनिवार की शाम वज्रपात की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलसकर घायल हो गए. घायलों में आधा दर्जन से अधिक लोगों का इलाज शकुराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
लाल से बिगहा गांव में भी वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तीसरी घटना में मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे कुछ युवक भी वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
सभी घायलों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल जहानाबाद में चल रहा है. मृतकों में देवंती देवी लाल बिगहा, सूरज बिंद उत्तर पट्टी, सीताराम बिंद उत्तर पट्टी शामिल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








