पटना- परबत्ता विधानसभा से जदयू विधायक रहे डॉ. संजीव कुमार राजद में शामिल हो गए. बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को खगड़िया के गोगरी अंतर्गत हाई स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में डॉ. संजीव कुमार ने राजद पार्टी की सदस्यता ली.
जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार को तेजस्वी यादव के हाथों सदस्यता देनी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण तेजस्वी यादव कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. जिसके कारण राजद के कई वरिष्ठ नेता और जिलाध्यक्ष मनोहर यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी.
जयदू छोड़ राजद में शामिल होते ही संजीव कुमार ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा किया. संजीव कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैं 21 वर्ष तक जदयू में रहा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पहले नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंस पर काम करते थे, लेकिन अब उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. सरकार कोई और ही चला रहा है. अब जदयू रहने लायक नहीं है.’
संजीव कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा इस तरह से तेजस्वी का विजन कॉपी करने से मुझे लग रहा था कि बिहार को अच्छा नेता तेजस्वी के नेतृत्व में ही मिल सकता है. इसीलिए मैंने राजद का दामन थामा है. अब बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा.
इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अब हमारे साथ परबत्ता से संजीव कुमार भी पार्टी के साथ हो गए हैं. अब निश्चित रूप से हम मजबूत हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








