डेस्क- BSNL 4G सर्विस लॉन्च हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के स्वदेशी 4G नेटवर्क को लॉन्च किया है. ओडिशा के झारसुगुड़ा से पीएम मोदी ने इन नेटवर्क को लॉन्च किया है. इसे भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है.
BSNL 4G लॉन्च के साथ ही PM मोदी ने 97,500 मोबाइल टावर का भी उद्घाटन किया है, जिसमें 92,600 4G पर काम करेंगे. इन टावर को बनाने में लगभग 37 हजार करोड़ का खर्च आया है. ये टावर पूरी तरह से भारतीय टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओडिशा भारत की विकास की कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
बीएसएनएल के 4G नेटवर्क को कंपनी के 25 साल पूरे होने पर लॉन्च किया गया है. इसका उद्देश्य देश के ग्रामीण इलाकों तक बेहतर कनेक्टिविटी को पहुंचाना है. जहां प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स लंबे समय से 4G सर्विस ऑफर कर रहे थे और अब 5G में अपग्रेड कर रहे हैं. वहीं BSNL 4G का आधिकारिक लॉन्च अब हुआ है. बीएसएनएल इस रेस में लेट शामिल हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
BSNL 4G के लॉन्च पर अधिकारियों ने इसे डिजिटल इंडिया के लिए एक माइलस्टोन बताया है. उन्होंने बताया कि इस सर्विस से 20 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़ेंगे. कंपनी का कहना है कि स्वदेशी 4G नेटवर्क का रोलआउट प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विजन के मुताबिक है. ये कंपनी के 5G अपग्रेड का रास्ता बनाएगा.
कंपनी की मानें, तो इस प्रोजेक्ट से 26,700 से ज्यादा गांवों को जोड़ा जाएगा, जिसमें से 2472 ओडिशा में शामिल हैं. इस विस्तार का मकसद डिजिटल एक्सेस, लोगों की भागीदारी और कम्युनिकेशन को बढ़ाना है.








