पटना- इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी द्वारा लालू प्रसाद यादव से की गई मुलाकात पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे लोकतंत्र का अपमान बताया और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव एक पंजीकृत अपराधी हैं, जिन पर न्यायालय से सजा हो चुकी है. ऐसे व्यक्ति से मिलना शर्मनाक है.
सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर लालू यादव को कोई अवार्ड मिलना चाहिए, तो वह ‘चोरी का अवार्ड’ होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने बिहार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन का यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्ष सिर्फ सत्ता के लिए नैतिक सीमाएं लांघ रहा है.
बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार यानी 9 सितंबर को मतदान होना है. इस बार के चुनाव में एनडीए की तरफ से इस बार सीपी राधाकृष्ण जबकि इंडिया गठबंधन की तरफ से बी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस चुनाव से ठीक पहले इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी.सुदर्शन रेड्डी की एक फोटो अब जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वो राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ खड़े दिख रहे हैं. उनकी इस तस्वीर को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी हमलावर दिख रही है.








