डेस्क- भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी शिखर धवन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व खिलाड़ी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। धवन को अवैध सट्टेबाजी ऐप को लेकर ईडी ने तलब किया है। धवन को कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
धवन का ये मामला अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़ा है। प्रचार में इस्तेमाल की गई धवन की तस्वीर को लेकर ईडी उनसे पूछताछ करेगी। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल धवन से पूछताछ जारी है। ईडी धवन से वित्तीय लेन-देन मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पूछताछ कर रही है।
बता दें शिखर से पहले सुरेश रैना से भी पूछताछ हो चुकी है। उन्हें भी ईडी ने समन भेजा था। दरअसल रैन 1एक्सबेट से ऐप जुड़े हुए हैं। इसको लेकर ईडी ने स्टार खिलाड़ी से 8 घंटे पूछताछ की थी। सूत्रों ने बताया कि ईडी इस ऐप से उनके रिलेशन और प्रचार से की गई कमायी और दोनों पक्षों के बीच संचार के माध्यम के बारे में पूछताछ करना चाहती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








