मोतिहारी- मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं जहां जयपुर से बिहार के मोतिहारी आ रही बस पलट गई. हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई. दर्दनाक हादसे में लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं. हादसा कोटवा थाना क्षेत्र में हुआ.
सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस, सदर एसडीओ और डीएसपी मौके पर पहुंचे. तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया. जेसीबी मशीन की मदद से बस को उठाने का प्रयास किया गया. अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
घायलों को एंबुलेंस से मोतिहारी सदर अस्पताल और नजदीकी अस्पतालों भेजा गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया है. फिलहाल सभी का इलाज जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी. अचानक ड्राइवर का संतुलन बस से बिगड़ गया और यह हादसा हो गया. बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया.
हादसे के बाद एनएच-27 पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई. हालांकि पुलिस ने बस को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल करा दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








