पटना- बिहार में चल रही इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपशब्द कहे जाने को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है. पटना में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.
दरअसल राहुल गांधी के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का बार-बार प्रयोग किया गया. इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है और आज पटना स्थित कोतवाली थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है.
बीजेपी की ओर से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचा, जिसमें पार्टी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार शामिल थे.फिलहाल, कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत को स्वीकार कर लिया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ लोगों को गाली दिलवा रहे हैं, जो न केवल असंवैधानिक है, बल्कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ भी है.








